महंगाई की मार जारी : पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े..


देशभर में महंगाई की मार लगातार आम लोगों की जेब पर भारी पड़ती जा रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच अब CNG के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल और CNG के नए रेट जारी कर दिए हैं, जिसके बाद लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।
तेल कंपनियों के अनुसार CNG की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां CNG का रेट 80.09 रुपये प्रति किलो था, अब यह बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बीते 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता और बढ़ा दी है।
चारों महानगरों में पेट्रोल के नए रेट
दिल्ली — 99.51 रुपये प्रति लीटर (+0.87)
कोलकाता — 110.64 रुपये प्रति लीटर (+0.94)
मुंबई — 108.49 रुपये प्रति लीटर (+0.90)
चेन्नई — 105.31 रुपये प्रति लीटर (+0.82)
चारों महानगरों में डीजल के नए रेट
दिल्ली — 92.49 रुपये प्रति लीटर (+0.91)
कोलकाता — 97.02 रुपये प्रति लीटर (+0.95)
मुंबई — 95.02 रुपये प्रति लीटर (+0.94)
चेन्नई — 96.98 रुपये प्रति लीटर (+0.87)
तेल कंपनियों का कहना है कि अलग-अलग राज्यों में वैट और अन्य टैक्स की दरें अलग होने के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।
लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब परिवहन, घरेलू बजट और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही स्थिति जारी रही तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कुर्मांचल बैंक को मिली नई कमान, प्रकाश चंद्र चौधरी अध्यक्ष और इंदर सिंह परिहार उपाध्यक्ष निर्वाचित
हल्द्वानी में प्रभु श्रीराम की भव्य बारात की तैयारियां पूरी, आज सजेगी मेंहदी..
अभिजीत, सौरव, आशुतोष और ध्रुव हिरासत में,, दिल्ली की किलेबंदी .. 250 ट्रेनें रद्द
IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी
नैनीताल/कैंचीधाम जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, बॉर्डर पर रोकी जाएंगी ये गाड़ियां