Ad

हल्द्वानी – युवती की लाश मिलने से सनसनी,शिनाख्त नहीं हो पाई..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास नदी में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। संदिग्ध हालात में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कालाढूंगी रोड स्थित भाखड़ा पुल के पास नदी में एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।पुलिस के अनुसार, शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *