

हल्द्वानी में बरेली रोड पर दर्दनाक़ सड़क हादसा हो गया जिसमें एक महिला की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती शाम(शनिवार) नैनीताल रोड पर ऑटो मैकेनिक का काम करने वाले शेर अली पत्नी शबाना और बच्चे के साथ टैंपू में सवार होकर काठगोदाम से जा रहे थे जो कि सपरिवार बद्रीपुरा में किराए के मकान में रहते हैं। बरेली रोड तीन पानी के पास अज्ञात वाहन से टेंपो की भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें शख्स की पत्नी शबाना गंभीर रूप से घायल हो गई, हादसे में पति व बच्चे को चोटें नहीं आई, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायल शबाना को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जहां इस भीषण हादसे में शेर अली की पत्नी शबाना की मौत हो गई वही देखने वाली बात यह रही कि हादसे में पति और बच्चे को खरोच तक नहीं आई । शबाना की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया ।
टेंपो को भीषण टक्कर मारने वाले वाहन की अभी पहचान नहीं हो सकी है वही पुलिस अज्ञात वाहन और आरोपित ड्राइवर की तलाश में तहकीकात में जुटी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल जिले में SIR की तैयारी_हर बूथ पर सक्रिय BLA अनिवार्य
लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार का जवाब, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा..
नैनीताल में हादसा : केमू बस पलटी_एक यात्री की मौत, आठ घायल
हल्द्वानी में लेडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की स्मैक बरामद_Video
सीएम धामी ने दी उड़ान, पहाड़ों को मिली नई कनेक्टिविटी