हल्द्वानी : जानिये क्यों दर्ज हुआ कांग्रेस प्रत्याशी सुमित पर मुकदमा ..


हल्द्वानी : आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में फ्लाइंग स्क्वायड टीम की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश के खिलाफ कोविड उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। फ्लाइंग स्क्वायड टीम 9 के प्रभारी जगदीश सिंह चुफाल ने तहरीर में बताया है कि 59 विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ने वनभूलपुरा में फर्नीचर लाइन में जनसभा को संबोधित करते हुए भीड़ इकट्ठा की हुई थी। इस दौरान सभी नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी कर रहे थे। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो उनके पास जनसभा करने की अनुमति तक नहीं मिला। साथ ही सभी कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखे। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..