

हल्द्वानी के महिला हॉस्पिटल में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मारा छापा, जहां पर उनको कई खामियां देखने को मिली, हॉस्पिटल में स्टाफ की मौजूदगी को लेकर बायोमेट्रिक की व्यवस्था खराब है, डॉक्टर स्टाफ हॉस्पिटल की रजिस्टर में अपनी उपस्थिति भी नहीं दर्ज करा रहे हैं, जो कि गलत है, जबकि रजिस्टर के हिसाब से उपस्थिति होनी चाहिए, जिससे मरीजो को भी डॉक्टरों की जानकारी मिल जाती हैं।वहीं उन्होंने कहा कि मरीजों को दवाइयां बाहर के लिए लिखी जा रही हैं।
जबकि सरकारी हॉस्पिटल में जन औषधि केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर बहुत इमरजेंसी दवाइयों को छोड़कर सामान्य बीमारियों की दवा जन औषधि केंद्र से ही दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन बाहर से दवाइयां को लिखी जा रही हैं। महिला हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर को रामगढ़ में रिलीव कर दिया गया था, लेकिन वह अभी तक यहां ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाए और ना ही कुछ उनका पता लग रहा है, जो की बड़ी लापरवाही है। ऐसे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जवाब देने को कहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में लेडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की स्मैक बरामद_Video
सीएम धामी ने दी उड़ान, पहाड़ों को मिली नई कनेक्टिविटी
स्कूलों की मनमर्जी खत्म,अब नियम से तय होगा किराया
Haldwani – करोड़ों की धोखेबाजी में दीपांशु बेलवाल गिरफ्तार
स्पीड और स्टंट : नैनीताल पुलिस डायवर्सन में व्यस्त_राहगीर हुए हादसों के शिकार