उत्तराखंड : सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन, कला जगत में शोक..


उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सड़क हादसे में थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकू राणा का असामयिक निधन हो गया। इस घटना से उनके परिजनों के साथ-साथ पूरे थारू समाज और लोक कला जगत में गहरा शोक व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार रिंकू राणा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौगजा की निवासी थीं। वह होली का पर्व मनाने के लिए अपने मायके गई हुई थीं। इसी दौरान नानकमत्ता के बिचपुरी क्षेत्र में उनकी स्कूटी को ईंटों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
हादसे में रिंकू राणा और उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रिंकू राणा को मृत घोषित कर दिया। उनकी भतीजी का इलाज फिलहाल जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि रिंकू राणा की ससुराल खटीमा में थी। वह थारू जनजाति के लोक कलाकार बंटी राणा के सांस्कृतिक दल के साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में अपनी लोक गायिकी की प्रस्तुति देती थीं और अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीत लेती थीं। उनके परिवार में एक बेटा भी है।
रिंकू राणा के अचानक निधन से उनके परिवार, परिचितों और थारू जनजाति के लोक कलाकारों में गहरा दुख और शोक का माहौल है। उनकी आवाज और लोक संस्कृति के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी