

हल्द्वानी : उत्तराखंड में आज कल बारिश का दौर चल रहा है ऐसे में कई जगह से कुछ ऐसे वीडिओज़ आप सभी देख रहे होंगे जिसमे हाथी,बाघ और गुलदार जैसे कई जंगली जानवर और जंगल से निकल कर आबादी वाले इलाके या घने जंगलों से गुज़रने वाले हाइवे में दिखाई देते रहते हैं। इसी तरह का एक वीडियो बीती रात हल्द्वानी में गौलापार के कुंवरपुर से कुछ ही आगे चोगलिया रोड पर विशालकाय हाथी दिखाई दिया ।
जिसे आप वीडियो में देख सकते हैं एक नही बल्कि दो-दो हाथी हैं . वीडियो में आप यह भी देख सकते जब गाय हाथी के नज़दीक जाने लगती है तब कैसे हाथी चिंघाड़ने लगता है और गाय को भगा देता है । गनीमत रही की दोनों हाथी सड़क की ओर आने के बजाय जंगल की ओर ही वापस मुड़ कर चले गए जिससे ट्रैफिक में किसी तरह की परेशानी नहीं आई.. मिल रही जानकारी के अनुसार वीडियो बीती रात 10 बजे के आस पास का बताया जा रहा है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित
यूजीसी बिल के विरोध में हल्द्वानी में सड़कों पर उतरा सवर्ण शक्ति संगठन
BJP विधायक काऊ के खिलाफ FIR दर्ज,, शिक्षा निदेशक ने कहा_जानलेवा हमला..