Ad

हल्द्वानी से अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला, मलवा हटाने का काम जारी..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के क्वारब पुल पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)पर आ गिरा जिससे मार्ग बंद हो गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को छोटे वाहनो के लिए खोला जा सका। बड़े वाहनों के लिए मार्ग खोलने की जुगत जारी है।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल जिले में भवाली-गरमपानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन में क्वारब पुल के पास पिछले साल से लगातार पहाड़ी टूटने का सिलसिला जारी है। आज दोपहर में पहाड़ी का के एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क मार्ग पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। इससे मार्ग में दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया।

मलवा गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी। मौके पर जे.सी.बी.बुलाकर मार्ग खोलने की कार्यवाही की गयी। मार्ग खुलने तक 4 घंटे बन्द रहा। बताया गया कि मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। और बड़े वाहनो के लिए अभी मार्ग खोलने का प्रयास जारी है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *