Ad

उत्तराखंड में 25 सितम्बर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर असर देखने को मिलेगा। इससे पहले दो दिन चटक धूप खिलने से गर्मी खूब परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTSAd

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक यानी आज और कल प्रदेशभर के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है सितंबर में सामान्य तापमान दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिलता है, लेकिन उमसभरी गर्मी का मुख्य कारण मौसम के पैटर्न में हुआ बदलाव है।हालांकि, 25-26 सितंबर को होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

खासकर पर्वतीय जिलों के तापमान पर असर पड़ेगा। वहीं, रविवार को भी चटक धूप खिलने की वजह से गर्मी ने जमकर परेशान किया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा। यहां भी दिन के साथ रात के सामान्य तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *