Ad

हल्द्वानी : नैनीताल पुलिस ने इस अंदाज में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, SSP पंकज भट्ट ने दिया यह पैगाम..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : आजादी के अमृत महोत्सव की 75वी0 वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान को सकरा करती नैनीताल पुलिस,हल्द्वानी में निकाली तिरंगा यात्रा

ADVERTISEMENTSAd

आज पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की 75वी0 वर्षगांठ के अवसर पर हल्द्वानी शहर के विभिन्न स्थानों में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।


तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनता को राष्ट्र के गौरव तिरंगा ध्वज का सम्मान करने के लिए जागरूक किया गया तथा आजादी के इस पावन महोत्सव को धूम-धाम से मनाये जाने की अपील की गयी।


तिरंगा यात्रा में नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। यात्रा को हल्द्वानी शहर के मण्डी क्षेत्र से प्रारम्भ कर बनभूलपुरा-मुखानी-काठगोदाम क्षेत्रों से होकर हल्द्वानी रोड़वेज पर सम्पन्न किया गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान भूपेन्द्र सिंह सीओ हल्द्वानी, श्री राकेश महरा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष, श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा,श्री रमेश बोरा थानाध्यक्ष मुखानी, श्री विजय मेहता व0उ0नि0 कोतवाली हल्द्वानी, थाना हल्द्वानी,बनभूलपुरा,मुखानी, काठगोदाम, ट्रैफिक पुलिस के पुरूष एवं महिला चीता मोबाईल, सी0पी0यू0 यूनिट, हाईवे पेट्रोलिंग वाहन 112 तथा फायर सर्विस की टीमें मौजूद रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *