हल्द्वानी : पुलिस की गिरफ्त में आये नाबालिक बच्ची के हत्यारे…कबूला जुर्म.. इस घिनौनी हरकत के बाद किया था बेरहमी से मर्डर

हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिक के रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र से गायब हुई नाबालिक की पहले से गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दो युवक नाबालिक के साथ दिखाई दिए जिसकी निशानदेही पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने पूरे हत्या कांड का सच उगल दिया।

पुलिस ने बताया कि हत्या आरोपी दानिश और जीशान ने नाबालिग के साथ रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी लाश को नाले में फेंक दिया. आरोपियों की निशानदेही पर ही पुलिस ने नाबालिग की लाश बरामद की है साथ ही अब इस मामले में आईपीसी की धारा 302, 376 और पॉक्सो की धाराएं भी बढ़ाई गई है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड के पांच जिलों में अलर्ट,बारिश-बर्फबारी और अंधड़ की चेतावनी
इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल