Ad

बड़ी खबर : (उत्तराखंड) स्वास्थ्य महकमे पर उठे सवाल..बद्री और केदारनाथ यात्रा में आये दो श्रद्धालुओं को आया हार्टअटैक.. हुआ निधन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : सहारनपुर से बद्रीनाथ धाम दर्शन करने आये एक श्रद्धालु को दर्शन के दौरान हार्ट अटैक आ गया जिसमे उसका निधन हो गया. इसके इसके साथ ही केदारनाथ धाम में भी हार्ट अटैक आने से मुंबई के एक यात्री का भी निधन हो गया. चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ में पहली बार हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आए हैं, बदरीनाथ यात्रा पर आए एक बुजुर्ग यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई.

ADVERTISEMENTSAd

सहारनपुर से आये श्रद्धालु नाम अवध बिहारी है, जिनकी उम्र 60 साल थी वो सहारनपुर से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए थे पर इस यात्रा के साथ ही वो परमधाम की यात्रा के लिए निकल पड़े…

बता दें की बदरीनाथ धाम के दर्शन करने आए अवध बिहारी की मंदिर परिसर में अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर मंदिर परिसर में ही गिर गया. जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया वहीं अवध बिहारी के साथ उनके भाई राम बिहारी भी आये थे राम बिहारी ने बताया कि उनके भाई को हार्ट की बीमारी पहले से थी. और उनकी हार्ट बाईपास सर्जरी भी हुई थी.

वहीं केदारनाथ धाम से भी एक ऐसी ही दुखद खबर सामने आ रही जहाँ मुंबई महाराष्ट्र के तरवाड़ी निवासी हर्षद अमृत राठौड़ पुत्र अहन राठौड़ उम्र 27 वर्ष अपने परिजनों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आये थे केदारनाथ पहुंचने पर उसकी अचानक से तबियत खराब हो गई, जिसके बाद परिजनों की मदद से उसे सिक्स सिग्मा के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया.

जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवाल ने बताया कि हर्षद के शव को हेलीकाप्टर से गुप्तकाशी लाया गया है.

जहां पोस्टमॉर्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के साथ उसके परिजन भी मौजूद थे. गौर हो कि केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में ऑक्सीजन की कमी के चलते तीर्थ यात्रियों के हार्ट अटैक के मामले पिछले कुछ समय से बढ़ते जा रहे हैं.

स्थानीय लोग मामलों को देखते हुए यात्राकाल के दौरान कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग उठाते रहे हैं. लेकिन आज तक तैनाती नहीं हो सकी है. वहीं, चमोली के जिला अस्पताल में चारधाम यात्रा के मद्देनजर यात्राकाल के दौरान कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग उठाते रहे हैं. लेकिन आज तक तैनाती नहीं हो सकी है. वहीं, चमोली के जिला अस्पताल में चारधाम यात्रा के मद्देनजर कार्डियक एम्बुलेंस भी खरीद कर रखी गई है. लेकिन जिला अस्पतलाल में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से वह भी शो-पीस बना हुआ है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *