हल्द्वानी : कंटेनर की चपेट में आया मज़दूर..हुई मौत..


हल्द्वानी: मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के गोरापढ़ाव में कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से नेपाली मजदूर की मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है जो यहां पर जेसीबी मशीन पर काम करता था।
पुलिस कंटेनर को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी लालकुआं हाईवे गोरापड़ाव के पास नेपाली मजदूर विजय कुमार हाईवे के किनारे बैठा हुआ था जहां कंटेनर मजदूर के ऊपर चढ़ा दिया जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद कंटेनर चालक सहित वहां से फरार हो गया है जहां पुलिस ने पीछा कर कंटेनर को जप्त किया है जबकि उसका चालक फरार है। मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंपोज के मुताबिक मृतक मजदूर गोरा पड़ाव में काम करता था मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है साथ ही कंटेनर को जप्त कर चालक की तलाश की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video