

शहर में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गौला नदी क्षेत्र में एक नवजात का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि नवजात का सिर और एक हाथ गायब था, जिसके बाद आसपास के लोगों से घटना को लेकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। सरकारी व निजी अस्पतालों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना है कि नवजात का शव ऊपर की तरफ से बहकर आया हो।
अस्पतालों से डाटा जुटाएगी पुलिस
शुक्रवार सुबह दस बजे करीब राजपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि गौला नदी में एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी मौके पर पहुंच गए। दूसरी तरफ नवजात का सिर व एक हाथ गायब होने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई ।
अब पुलिस सीसीटीवी चेक करने से लेकर अस्पतालों में हाल-फिलहाल में पैदा हुए बच्चों को लेकर भी डाटा जुटाएगी। शायद कहीं कोई कड़ी जुड़ जाए।
शव मोर्चरी में रखा,शिनाख्त की कोशिश
वहीं, मामले को लेकर कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। नवजात की शिनाख्त को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch – Haldwani सड़क पर गुंडागर्दी करने वालों की सर्विस हो गयी..
उत्तराखंड में बढ़ी कांग्रेस की ताकत_ भाजपा के पूर्व विधायकों समेत दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ
बनभूलपुरा की तस्कर जोया गिरफ्तार_36 लाख की स्मैक बरामद..Video
नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
उत्तराखण्ड – सरकार ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी