

उत्तराखंड के नैनीताल में मेला व्यापारियों के साथ मारपीट और अवैध वसूली के आरोपी शराबी होम गार्ड को व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
नैनीताल में माँ नयना देवी का मेला गुरुवार रात सम्पन्न हो गया। आज मेले से दुकानें उठ रही थी कि इसी बीच व्यापारियों ने आरोप लगाया की एक होम गार्ड शराब के नशे में धुत्त उनके पास आ धमका। शराबी कॉन्स्टेबल ने दुकानदारों से जबरदस्ती फ्री में सामान देने की मांग कर दी। सामान नहीं देने पर कॉन्स्टेबल उग्र हो गया और अभद्रता पर उतर गया। उसने एक व्यापारी के साथ मारपीट भी कर दी, जिसे बचाने के लिए अन्य लोग आ गए और देखते ही देखते हंगामा हो गया।
पीड़ित दुकानदार ने कहा कि आरोपी होमगार्ड ने पहले उससे एक हजार रुपये लिए और फिर फ्री में चप्पल लेकर चला गया, इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित को लाठी डंडों से भी पीटा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी_ होटल में युवक की संदिग्ध मौत,महिला मित्र से पूछताछ_ पावर वाली गोली ली थी..?
वर्दी का फर्ज निभाते हुए दी जान, पुलिस स्मृति दिवस पर याद किए गए वीर जवान
उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब जुमे को नहीं होगी छुट्टी
BJP युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी
रावण दहन के साथ हुआ अहंकार का अंत