हल्द्वानी… प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही, यहां मारा छापा, बढ़े दामों में बेच रहे थे कोविड से जुड़ी दवाइयां, दो कों किया गिरफ्तार

हल्द्वानी में स्वास्थ्य विभाग स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नीलकंठ हॉस्पिटल के पास से एक मेडिकल स्टोर में छापा मारते हुए कोविड-19 में प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरण और संबंधित दवाइयों को 3 -4 गुने दाम में बेचने की शिकायत को सही पाया, छापेमारी में मेडिकल स्टोर से कुछ नशीले प्रतिबंधित दवाइयां भी ड्रग इंस्पेक्टर सहित छापेमारी टीम को मिली इस दौरान पुलिस ने वहां मौजूद मेडिकल स्टोर संचालक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
साथ ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है इसके अलावा प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि यदि कोई भी मेडिकल स्टोर स्वामी कोविड-19 संबंधित दवाइयों को ज्यादा दाम में और ब्लैक करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी गौरतलब है कि कोरोनावायरस कोविड-19 के इस दौर में इस बीमारी से संबंधित दवाई और उपकरण के दाम एकाएक आसमान पहुंच गए हैं लिहाजा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ड्रग्स विभाग पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया इस कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी, पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर और सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह मौजूद रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गरमपानी से 19 वर्षीय युवती लापता : धर्म परिवर्तन के आरोप, पुलिस ने गठित की दो टीमें
क्रिकेट का रोमांच : पत्रकार 11 ने आखिरी पलों में दी प्राधिकरण नैनीताल को मात
Nainital : गन-कल्चर नहीं चलेगा_ ये पांच अपराधी जिला बदर, लाइसेंस सस्पेंड
सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित
SIR – नैनीताल जिले में 77.47% मैपिंग पूरी, कांग्रेस–बीजेपी ने BLA नियुक्त किए_“Book a Call with BLO” नई पहल