Ad

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार (अध्यक्ष) वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह त्यागपत्र नए समत 558वें सग्रांद पर्व के शुभ अवसर पर गुरुद्वारे में संगत के बीच कीर्तन, अरदास और हुकुमनामा के बाद प्रस्तुत किया।

वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने 10 अक्टूबर 2024 से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष के रूप में सेवा संभाली थी। अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कारणों के चलते वे इस सेवा को आगे जारी रखने में असमर्थ हैं। इसलिए विनम्रतापूर्वक पद छोड़ने का निर्णय लिया है।

उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और संगत से अपनी सेवा के दौरान अनजाने में हुई किसी भी त्रुटि के लिए क्षमा याचना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

अपने कार्यकाल के दौरान वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने गुरुपर्व, नगर कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे शहर में गुरुद्वारा की गतिविधियों को नई पहचान मिली।

प्रबंधक कमेटी के महासचिव कंवलजीत सिंह उप्पल ने बताया कि अगले चुनाव तक पंजीकृत नियमों के अनुसार उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह आनंद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस अवसर पर हरजीत सिंह चड्ढा, रमन साहनी, अमन आनंद, मालिन कोहली, परमजीत सिंह, सनी साहनी सहित कई सदस्य और संगत मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *