

उत्तराखंड : प्रदेश की धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार जारी है। रिश्वतखोर कर्मचारियों और अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस लगातार कार्यवाही अमल में ला रही है।लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये के रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिशासी अभियंता ठेकेदार को पैसे के भुगतान करने के बाद इनाम के तौर पर उससे घूस मांग रहा था। घूस लेने के लिए अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार को नयागांव के रेस्टोरेंट में बुलाया था।बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर लघु सिचाई खण्ड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्ना ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी नैनीताल को शिकायतकर्ता से 50,000/- रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि मेरे द्वारा गत वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिचाई विभाग की गुल निर्माण का ठेका लिया गया था लगभग 10 लाख रूपये का कार्य शिकायतकर्ता द्वारा किया गया जिसका पूर्व भुगतान मुझे दो बार में किया गया, इसी भुगतान के एवज में लघु सिंचाई विभाग के एक्सन साहब कृष्ण सिंह कन्याल जी द्वारा शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की जा रही है प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है । उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है।
अनिल सिंह मनराल द्वारा उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक श्री शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 22-05-2024 को ट्रैप टीम द्वारा लघु सिंचाई खण्ड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्ना ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी 5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी नैनीताल को शिकायतकर्ता से 50,000/- रूपये (पचास हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये 6 सीजन रिर्जोट, नया गांव, कालाढुंगी जनपद नैनीताल के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत कर अनुसंधान किया जायेगा ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..