Ad

Haldwani : पार्षद पुत्र के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर में प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं निगम पार्षद के पुत्र के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मारपीट, गाली गलौच के साथ लूटपाट के मामले में लईक कुरैशी के पुत्र पर आज थाना बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTSAd

एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया गौलापार के रहने वाले सुरेश थुवाल ने पुलिस को तहरीर देते हुवे कहा कि कल वह अपने भतीजे मोहित थुवाल के साथ रोडवेज चौराहे के पास गुजर रहा था, तभी थोड़ी दूरी आगे जाने पर दूसरी ओर से तीन लड़के आए और उनकी कार को घेर लिया, फिर उनके साथ मारपीट और गाली गलौच करते हुए लूटपाट भी कर दी, जिसमें समद कुरैशी पुत्र लइक कुरैशी, राहिल कुरैशी पुत्र नवाब खान, अफजल पुत्र अमजद था, साथ ही उनकी गाड़ी में रखें 200000 रुपए भी उनके द्वारा लूट लिए गए।

इस संबंध में उन्होंने तहरीर पुलिस को दी है, पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *