Ad

हल्द्वानी : शनिवार को बंद रहेगा बाज़ार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कोविड केयर हॉस्पिटलों की संख्या को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा होटलों को भी आपात स्थिति के लिए तैयार किया जा रहा है। गुरुवार को कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ऋषा सिंह, एसडीएम विवेक रॉय और एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा मौजूद रहे। सभी व्यापार मंडलों के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बढ़ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्लान बनाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों से मास्क और सामाजिक दूरी नियम को सख्ती से पालन कराने को कहा। बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए शनिवार को हल्द्वानी बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। प्रशासन और व्यापारियों के बीच सहमति बन गई है। व्यापारियों ने भरोसा दिया कि बंद के दौरान बाजार में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। नगर निगम द्वारा पूरे बाजार को सैनेटाइज कराया जाएगा

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *