हल्द्वानी (दुःखद हादसा): देर रात पेड़ से टकराई कार, उड़े परखच्चे, 4 दोस्तों की मौत ..








हल्द्वानी : बेहद दुःखद और दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है जहां गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमे एक कार पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार पास की दुकान में जा घुसी।
मिली जानकारी के अनुसार विगत रात्रि एक कार स्विफ्ट डिजायर नंबर UK06.BA.2254 हल्द्वानी से कुंवरपुर चोरगलिया की तरफ जा रही थी, इस दौरान कार कुंवरपुर के निकट सरोवर रेस्टोरेंट के पास अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। जिसमें चार युवाओं की मृत्यु हो गई,चारों ही युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं जिसमें एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार कृष्णा अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
वही मृतकों के नाम अक्षय आहूजा पुत्र महेश आहूजा निवासी पीली कोठी हल्द्वानी उम्र 23 वर्ष, कार्तिक डोभाल पुत्र राजेंद्र सिंह डोभाल निवासी बद्रीपुरा हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष, चित्रेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार गुप्ता निवासी बद्रीपुरा पांडे निवास हल्द्वानी उम्र 19 वर्ष, प्रियांशु बिष्ट पुत्र तारा सिंह बिष्ट निवासी बद्रीपुरा पांडे निवास हल्द्वानी उम्र 19 वर्ष बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही घायल में कमल पांडे पुत्र स्वर्गीय मुकुल पांडे निवासी नवाबी रोड हल्द्वानी उम्र 26 वर्ष वर्तमान में कृष्णा अस्पताल में उपचाराधीन है, जो गंभीर रूप से घायल है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन
ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..