Ad

हल्द्वानी : पुलिस ने लोगों को चेहरे पर लौटाई मुस्कान,लाखों के मोबाइल रिकवर..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : नैनीताल पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए, साइबर सेल ने खोए हुए 160 मोबाइल फोन को रिकवर किया है। जिनको उनके असली मालिकों को लौटाकर न केवल उनकी खोई हुई मुस्कान वापस लौटाई, बल्कि सरकार और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत किया। ये मोबाइल फोन विभिन्न राज्यों से रिकवर किए गए थे, जिनकी कुल कीमत करीब ₹29,60,000 है।

ADVERTISEMENTSAd

यह ऑपरेशन पुलिस द्वारा किए गए एक महत्त्वपूर्ण प्रयास का परिणाम था, जिसके तहत मोबाइल रिकवरी सेल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रहलाद नारायण मीणा के मार्गदर्शन में देशभर के विभिन्न हिस्सों से ये मोबाइल बरामद किए। इन मोबाइलों की वापसी का कार्यक्रम हल्द्वानी के बहुद्देशीय भवन में आयोजित किया गया, जहां लोग अपनी खोई हुई संपत्ति को देख, खुशी से झूम उठे।

नैनीताल पुलिस के मोबाइल रिकवरी सेल ने आईएमईआई नंबरों की मदद से यह ऑपरेशन शुरू किया था। शिकायतकर्ताओं से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्विलांस का सहारा लिया गया और फिर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों से मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया।

हेमचंद्र पंत के नेतृत्व में इस टीम ने एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है कि कैसे तकनीकी मदद और पुलिस की तत्परता से समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल तैयार किया जा सकता है। बरामदगी के बाद मोबाइलों को उनके मालिकों तक पहुंचाने से हर चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page