HALDWANI : अब शादी विवाह समारोह की परमिशन के लिए नही काटने होंगे सरकारी दफ्तर के चक्कर..ऑनलाइन लीजिये अनुमति..जानिए कैसे


हल्द्वानी- कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच सरकार की गाइड लाइन के अनुपालन के चलते शादी विवाह के आयोजन में परमिशन के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे थे जिससे कि अब लोगों को छुटकारा मिल जाएगा जिला प्रशासन ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए विवाह समारोह में 100 लोगों की अधिकतम अनुमति के लिए वेबसाइट लांच की है जिस को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। जिला प्रशासन ने शादी विवाह की परमिशन के लिए औपचारिक अनुमति लेने के लिए सरकारी अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने न पड़े इसके लिए वेबसाइट www.mynainital.in लॉन्च की है इसमें आवेदक विवाह समारोह के लिए अनुमति का आवेदन सीधे कर सकता है और अपने अनुमति पत्र के एप्लीकेशन नंबर का प्रयोग करके स्वीकृति मिल जाने के बाद वेबसाइट से परमिशन डाउनलोड कर सकता है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मंगलपड़ाव मोबाइल लूट कांड का खुलासा_Video
मौसम बदला- नैनीताल में अचानक ठंड बढ़ी_ओलावर्ष्टि से बिछी सफेद चादर..Video
उत्तराखंड में बदला मौसम,बारिश-तेज हवाओं से लौटी ठंड_पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने दिया इस्तीफा
LLC 2026 : haldwani – श्रीसंत की घातक गेंदबाज़ी, मुंबई स्पार्टन्स ने इंडिया टाइगर्स को 17 रन से हराया