
हेलमेट न पहनना बना युवक की मौत का कारण, 10वीं के छात्र की दर्दनाक मृत्यु
हल्द्वानी। हेलमेट के बिना दो पहिया वाहन चलाना एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। मुखानी थानाक्षेत्र में 10वीं के छात्र प्रवीण भाट की स्कूटी दूसरी स्कूटी से भिड़ गई, जिससे छात्र को सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल में 6 दिन संघर्ष करने के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई।
पूरन सिंह भाट के बेटे प्रवीण (14) ने 10 नवंबर की शाम बिना किसी को बताए अपनी स्कूटी ली और घर से निकल पड़ा। कुछ ही समय बाद उसे कमलुवागांजा के पास दूसरी स्कूटी से टक्कर लगी। सिर में गंभीर चोट के कारण उसे तुरंत कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान प्रवीण ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा हैं प्रवीण ने हेलमेट नहीं पहना था जिसके चलते ये दुःखद हादसा हुआ, जो उसकी जान की सबसे बड़ी वजह बनी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani : 400 CCTV खंगाले, तब शिकंजे में आया ‘फिरोज’..
धामी कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों को मंजूरी..
देहरादून में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या_ हमलावर फरार..
मुख्यमंत्री धामी ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंज़ूरी,बुनियादी सुविधाओं पर फोकस
हरिद्वार में गंगा के अस्तित्व को खतरा_धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन..