हल्द्वानी: प्रैक्टिकल देने घर से निकली छात्रा हुई लापता.माँ का रो-रोकर बुरा हाल..पुलिस ने जारी की तलाश

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की मेडिकल चौकी के हिमालय फार्म वार्ड नंबर 12 से महिला डिग्री कॉलेज में प्रैक्टिकल देने निकली छात्रा लापता हो गई। जिसके बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया है,
बताया जा रहा है कि बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा मुस्कान सोमवार सुबह 9 बजे अपने घर हिमालय फार्म से महिला डिग्री कॉलेज के लिए निकली थी और आखरी बार 10:30 बजे परिजनों से उसकी बात हुई थी, वह प्रैक्टिकल देकर वापस आ रही थी.
इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और तब से लेकर अभी तक उसका नंबर बंद है, सब जगह खोजबीन करने के बाद जब मुस्कान का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली आकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है, वही एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि पुलिस टीम लापता छात्रा की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और उसका मोबाइल सर्विलेंस में लगाया गया है जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
बाइट- मोनू, छात्रा के परिजन
बाइट- जगदीश चंद्र, एसपी सिटी





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस