डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर खनन के लिए इन गेटो का शुभारंभ किया..

हल्दूचौड़ हल्द्वानी नैनीताल 07.November 2020 GKM NEWS हल्द्वानी में खनन आज से शुरू हो गया है गौला नदी में हल्दूचौड़ और शीशमहल खनन निकासी गेट खोल दिए गए हैं। डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर इन गेटो का शुभारंभ किया वहीं नंधौर नदी में भी कड़ापानी गेट को आज से खनन के लिए खोल दिया गया है। कुमाऊ के प्रमुख आर्थिक स्रोत के रूप में जाने जाने वाली गौला और नंधौर नदी में 16 गेट हैं
जिसमें से 11 गेट गौला नदी में और पांच नंधौर नदी में है आज से वन विभाग ने 3 गेटों को शुरू कर खनन सत्र की शुरुआत कर दी है। गौला और नंधौर नदी में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 50,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है और सरकार को भी रोजाना भारी भरकम राजस्व खनन रॉयल्टी से मिलता है। खनन सत्र खुलने के बाद वन विभाग के लिए अवैध खनन पर अंकुश लगाना बड़ी चुनौती है लिहाजा इस बार हाईटेक तकनीक से खनन कराया जा रहा है।
बाइट- नीतीश मणि त्रिपाठी, डीएफओ



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित