Haldwani – कोतवाली के सामने धरने पर बैठे विधायक भगत_जानिए क्यों..? Video


हल्द्वानी : रामपुर रोड पर शुक्रवार देर शाम हुए मारपीट प्रकरण में अब राजनीतिक घटनाक्रम भी जुड़ गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक होटल के पास कंपनी की केबल खींचने को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते 10–15 युवकों ने मिलकर एक युवक को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। चार मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाल राजेश यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
इस मामले में एक पार्षद का नाम भी सामने आया है। वायरल वीडियो को आधार बनाकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। हालांकि देर रात तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
इस बीच, राजनीतिक मोड़ तब आया जब आरोपी पार्षद के समर्थन में विधायक बंशीधर भगत व अन्य समर्थक नैनीताल रोड स्थित कोतवाली गेट के सामने धरने पर बैठ गए। समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और अराजकता फैलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल मौके पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आकर मामले को संभाला भाजपा विधायक बंशीधर भगत से बात की। आश्वासन दिया की निष्पक्ष जांच होगी।
वही इस मामले में आम जनता की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। अब आगे देखना है होता है क्या। लोगों के मन मे बड़ा सवाल है पुलिस वाकई निष्पक्ष कार्य करती है या सत्ता पक्ष के दबाव में..? ध्यान रहे सामने नैनीताल पंचायत चुनाव से जुड़ा मामला भी है।
खबर अपडेट हो रही है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal