हल्द्वानी : लापता नेहा उप्रेती का शव जंगल में मिला,जांच में जुटी पुलिस


हल्द्वानी : शहर के नवाबी रोड इलाके से लापता हुई 35 वर्षीय महिला नेहा उप्रेती का शव काठगोदाम स्थित कालीचौड़ मंदिर के पास जंगल में मिला है। पुलिस को मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।

नेहा उप्रेती पिछले 26 मार्च से अपने घर से गायब थीं। परिवार ने उनके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। परिजनों और पुलिस की तलाश के बीच बुधवार को कालीचौड़ के जंगल में स्थानीय लोगों ने एक महिला का शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाने की टीम ने शव को सुरक्षित किया और पहचान के लिए परिजनों को बुलाया। पहचान के बाद पुष्टि हुई कि यह नेहा उप्रेती का ही शव है।
काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक जांच कराई। शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे प्राथमिक तौर पर आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
पुलिस नेहा के परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके लापता होने और मौत से जुड़े कारणों का पता लगाया जा सके। नेहा के पति और अन्य परिजनों से उनकी मानसिक स्थिति और पारिवारिक हालात के बारे में जानकारी ली जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..