हल्द्वानी – लालकुआं : टांडा रेंज में पेड़ से लटका मिला युवक का शव..



हल्द्वानी – लालकुआं : नगर के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े युवक का शव यहां नगर से सटे टांडा रेंज स्थित डॉर्बी मैदान के समीप पेड़ से लटका मिला है। मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा सहित तमाम पुलिस बल ने शव को नीचे उतारने के साथ-साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 4 निवासी जो कि वर्तमान में अब बेरीपड़ाव में बनाए गए नवनिर्मित मकान में जाकर बस गए हैं, रमेश चंद्र बत्रा के 19 वर्षीय पुत्र पवन बत्रा का शव सोमवार की प्रातः टांडा रेंज के मैदान में खेल रहे बच्चों ने पेड़ से लटका हुआ देखा तो उनमें हड़कंप मच गया, आनन-फानन में मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल डीआर वर्मा सहित तमाम पुलिस बल ने उक्त युवक के शव को नीचे उतारने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल मौके पर वार्ड नंबर 4 के सभासद दीपक बत्रा सहित क्षेत्र के तमाम लोग एकत्रित हो गए हैं, युवक की मौत के संबंध में अभी तक कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार ( लालकुआं )



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी