

हल्द्वानी में देर रात बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास झुग्गियों में भीषण आग लग गई, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग के पास चिराग अली शाह दरगाह के नजदीक झोपड़िया को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मंजर बेहद भयावह हो गया और कई झोपड़ियां जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद भयावाह आग को काबू में कर लिया गया है। मौके पर अग्निशमन विभाग के दस्ते के अलावा हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद है।
आग किन कारणों से लगी अभी उसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है करीब 20 से 30 झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं।
आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन झोपड़ीयों में मौजूद गरीबों की जमा पूंजी इस भीषण आग में स्वाह हो गयी। आग से नुकसान का आकलन जिला प्रशासन कर रहा है. गनीमत रही समय पर आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो आसपास की और झोपड़ियां भी उसकी चपेट में आ सकती थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ बनभूलपुरा से काठगोदाम तक एक्शन, गुंडा एक्ट में 6 ‘तड़ीपार’
Nainital_109 गांव रेड ज़ोन में, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी घेराबंदी – डीएम
हल्द्वानी डकैती कांड वाली नकली SOG को पकड़ेगी_रीयल स्पेशल 40..
SIR पर पैनिक होने की जरूरत नहीं! 15 सितंबर के बाद भी जुड़ सकता है नाम : ADM
खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?