Ad

हल्द्वानी: कारोबारी की आंखों में मिर्ची झोंक के लाखों की लूट का प्रयास..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : शहर में अपराधी मानसिकता के लोगों के हौसले क्या बुलंद हो रहे हैं , या फिर पुलिस का खौफ अब इन बदमाशों की नज़र में ख़त्म हो गया मालूम पड़ रहा है ,टीपीनगर चौकी क्षेत्र अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। चोरी, मारपीट, नशा तस्करी यहां आम बात हो गई है। बीते दिनों रामपुर रोड निकट सरगम टाकिज से घर जा रहे हाईवेयर स्टोर कारोबारी से बाइक सवार दो युवकों ने आंख में मिर्च डालकर लूट का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि कारोबारी ने हेलमेट पहना हुआ था, जिस कारण आरोपी उसके हाथ से दो लाख रुपये से भरा बैग नहीं लूट पाए। कारोबारी ने अपने पूर्व कर्मचारी पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस के अनुसार रामपुर रोड निवासी हार्डवेयर कारोबारी बीते 29 मार्च को रात साढ़े आठ बजे अपने स्टोर से घर जा रहे थे। उनके पास दुकान में दिनभर में हुई बिक्री के रूप में मिले करीब दो लाख रुपये से भरा बैग था। बीच रास्ते में दो युवकों ने उसकी स्कूटी के आगे अपनी बाइक लगा दी। जब तक वे कुछ समझ पाते आरोपियों ने उनकी ओर लाल मिर्च पाउडर फेंका। हेलमेट पहनने की वजह से मिर्च पाउडर उनकी आंखों में नहीं जा सका। इस बीच बदमाश उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने लगे, लेकिन सफल नहीं हुए।

कारोबारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने हेलमेट पहना था, जिससे वह उन्हें पहचान नहीं पाए। लेकिन कद काठी से उसमें से एक युवक उनका पूर्व कर्मचारी लग रहा था, जो जनवरी में काम छोड़ चुका है। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *