Ad

हल्द्वानी : पेट्रोल पंप में करंट की चपेट में आकर झुलसे चार कर्मचारी , एक की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : शनिवार शाम को हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर 4 कर्मचारी बिजली के करंट की चपेट में आने से झुलस गए जिसमें से एक कर्मचारी की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd

मेडिकल चौकी क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर बिजली का काम कर रहे चार कर्मचारी अचानक करंट की चपेट में आ गए। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने चारों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। तीन घायलों को बरेली रेफर कर दिया है।

मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने बताया कि हसनपुर बाबूनगर बरेली निवासी 21 वर्षीय जोगेंद्र पाल पुत्र धर्मवीर व अंकित, इमरान, महेंद्र बरेली रोड पर कमला सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। शनिवार की शाम चारों कर्मचारी पेट्रोल पंप में बिजली का काम कर रहे थे। इसी दौरान करंट ने चारों को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारियों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान जोगेंद्र की मौत हो गई। तीन कर्मचारियों की हालत नाजुक होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। करंट फैलने के मामले में पेट्रोल पंप स्वामी की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *