हल्द्वानी : कर्फ़्यू में यहां से बनेगा पास..ज़िला अधिकारी ने इनको सौंपा ज़िम्मा..जानिए पूरी ख़बर

हल्द्वानी- कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नैनीताल जिले में हल्द्वानी रामनगर और लालकुआं निकायों में अगले 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है इस बीच कर्फ्यू वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक की कार्यों के लिए जिला प्रशासन ने जिन कार्यों में छूट दी जानी है, उनमें अधिकारियों को नामित कर दिया गया है विवाह समारोह के लिए अधिकतम 50 लोगों की अनुमन्य अनुमति संबंधित क्षेत्र के उप जिला मजिस्ट्रेट या नगर मजिस्ट्रेट देंगे,

इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार के अधीनस्थ कार्यालय की परमिशन अपर जिलाधिकारी द्वारा दी जाएगी, इसी तरह वन विभाग से संबंधित पास सभी प्रभागीय वन अधिकारी बनाएंगे कृषि कार्य हेतु पास मुख्य कृषि अधिकारी और बिजली पानी तथा अन्य सुविधा के लिए संबंधित अधिकारी अभियंता को पास निर्गत करने के लिए नामित किया गया है । देखिए आदेश…



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा
Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी
उत्तराखंड_ खूनी वारदात, 15-20 हमलावरों ने घेरकर युवक के सीने में मारी गोली
जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अंतिम चरण में