Ad

हल्द्वानी – बड़ा खुलासा .. पत्रकारों ने विजिलेंस अधिकारी बनकर वसूली रंगदारी, 3 अरेस्ट

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है जिसमें मान्यता प्राप्त पत्रकारों के गिरोह ने फर्जी विजिलेंस अधिकारी के तौर पर सरकारी अधिकारी से ब्लैक मेलिंग के जरिए रंगदारी वसूली जिसका खुलासा आज एसपी क्राइम/ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने किया उन्होंने बताया मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग कार्यालय कालाढूंगी रोड में प्रधान सहायक के पद में तैनात उमेश चन्द्र कोठारी से चार लोगों ने विजिलेंस का अधिकारी बनकर एक लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने प्रधान सहायक को कुछ वीडियो भी दिखाए। पैसा नहीं देने पर ट्रैप करने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। प्रधान सहायक की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत महिला सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ।

ADVERTISEMENTSAd

प्रधान सहायक उमेश चंद्र कोठारी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गुरुवार दोपहर करीब 11:30 बजे एक महिला सहित चार लोग उनके दफ्तर पहुंचे। आरोपियों ने अपने आप को विजिलेंस अधिकारी बताया। एक आरोपी ने अपने मोबाइल में उसके कुछ टेप किए हुए आधे-अधूरे वीडियो दिखाए। विजिलेंस कार्ड दिखाते हुए धमकाया। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपये देने पर वह मामला रफा-दफा कर देंगे। ऐसा नहीं करने पर वह उसे फंसा देंगे। साथ ही वीडियो भी वायरल कर देंगे।
उनका कहना है कि वह आरोपियों की धमकियों से डर गए। एक आरोपी के साथ बाइक में जाकर अपने बैंक से 70 हजार रुपये निकाले। एक दोस्त से 30 हजार रुपये उधार लिए और आरोपियों को एक लाख रुपये की रकम दे दी। कहना है कि डर के चलते वह पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा पाए।बताया कि आरोपी यूएस नगर नंबर की सफेद कार से आए थे।

उमेश चन्द्र कोठारी पुत्र षष्टी बल्लभ कोठारी निवासी 111/1 कैनाल कालोनी कालाढूंगी रोड़ क्लर्क सिचाई विभाग ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी गई कि 03 पुरूष व 1 महिला अज्ञात द्वारा दिनांक 18/05/2023 को सिचाई विभाग के कार्यालय कालाढूंगी रोड हल्द्वानी में आकर स्वयं को विजिलेंस टीम बताकर आधी अधूरी वीडियो दिखाकर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल किये जाने के सम्बन्ध में अज्ञात अभियुक्तो के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर न0 259/23 धारा-388/419/420- भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।

SSP पंकज भट्ट नैनीताल द्वारा फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर रंगदारी वसूल करने वाले गिरोह के ‘खुलासे हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उक्त घटना में शामिल अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। डॉ० जगदीश चन्द्र एसपी काईमाट्रैफिक नैनीताल, हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के सफल पर्यवेक्षण में हरेन्द्र सिंह चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी ने तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित की गयी।

टीम में नियुक्त व० उ०नि० विजय मेहता, उ0नि० पंकज जोशी व कानि0 बंशीधर जोशी के द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी का अवलोकन करते हुए आस पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गयी तथा पतारसी सुरागरसी करने हेतु क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20-05-2023 को बादी से फर्जी विजिलेंस टीम बनकर एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए उक्त गिरोह में शामिल 03 अभियुक्तो को मनिहार गोठ टनकपुर जिला चम्पावत से रंगदारी में वसूली गयी धनराशि व घटना में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है।

सिचाई विभाग के मुख्य अभियन्ता कार्यालय कालाढूंगी रोड में तीन पुरुष व एक महिला विजिलेन्स अधिकारी बनकर पहुंचे जहा पर उन्होने स्वयं को पुलिस की विजिलेंस शाखा का अधिकारी बताया तथा कुछ आधी अधूरी वीडियो दिखाकर उमेश चन्द्र कोठारी सिचाई विभाग के मुख्य अभियन्ता कार्यालय के प्रधान सहायक को डरा धमकाकर अपने झांसे में ले लिया और उस पर दबाव बनाते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल कर ली उक्त दुस्साहसिक वारदात के खुलासे हेतु पुलिस द्वारा जाँच की गयी तो घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या यूके06 बीए 4534 रंग सफेद वेगनआर प्रकाश में आयी व सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे संदिग्धों में से एक संदिग्ध की शिनाख्त उ०नि० पंकज जोशी द्वारा भूपेन्द्र सिंह पन्नू जो उ० सिनगर में पत्रकारिता करता है के रूप में की गयी इसके उपरान्त पुलिस द्वारा कही-कही से जोड़ते हुए अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह पन्नू के सम्भावित ठिकानों में दबिश दी गयी तथा अभियुक्त गणो को भूपेन्द्र सिंह के ससुराल मनीहार गोठ चम्पावत से उपरोक्त तीनो अभियुक्तो को रंगदारी में वसूली गयी धनराशि सहित गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तो की गिरफ्तारी व पुलिस जाँच से प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह पन्नू समाचार नेशन में उत्तराखण्ड (स्टेट) ब्यूरो चीफ पद पर नियुक्त है तथा उधम सिंह नगर व देहरादून में सूचना विभाग में पंजीकृत पत्रकार है।

अभियुक्त सौरभ गाबा समाचार नेशन में एस०आई०टी० हैड पद पर नियुक्त है तथा उधम सिंह नगर से सूचना विभाग में पंजीकृत पत्रकार है। अभियुक्त सुन्दर उक्त दोनो पत्रकारों का घनिष्ठ मित्र है तथा गूलरभोज में खेती बाड़ी का काम करता है तथा इनके साथ वाहन चालक बनकर आया था।

अभियुक्त भूपेन्द्र व सौरभ गाबा पत्रकार होने के कारण विभागों का कार्यप्रणाली से परिचित होते है इसी कारण इनके द्वारा अपने एक महिला मित्र साक्षी सक्सेना निवासी नोएडा व सुन्दर के साथ मिलकर योजना बनायी तथा योजना के तहत सिचाई विभाग के सहायक प्रधान उमेश चन्द्र कोठारी को योजना बद्ध तरीके से पैसो का लालच देते हुए पैसो की माँग करने वाली आधी अधूरी वीडियो तैयार की गयी इसके उपरान्त साक्षी व सुन्दर विजिलेन्स अधिकारी बनकर कार्यालय में आये व भूपेन्द्र व सौरभ गाबा द्वारा स्वयं को पत्रकार बताया गया तथा वीडियो दिखाकर बादी से रंगदारी की माँग की गयी य वादी को डरा धमकाकर उससे एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल की गयी।

उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्ता साक्षी सक्सेना फरार चल रही है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया जा रहा है। अभियुक्त गणो द्वारा इस प्रकार की घटनाओं को पूर्व में भी किया जाना प्रकाश में आया है।

अभियुक्त गणो का आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की गयी।

  1. अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह पन्नू के विरूद्ध थाना बाजपुर में एफआईआर न0 247/2021 धारा 406 भादवि पंजीकृत है (वादी की कार को अपने कब्जे में रखकर अमानत में खयानत करना।
  2. अभियुक्त सौरभ गांवा थाना करीम नगर हैदराबाद से भी वर्ष 2019 में चिकित्सक का स्टिंग कर 1 लाख की रंगदारी मांगने के संबंध में जेल जा चुका है।

3 गिरफ्तार शुदा अभियुक्तो का नाम पता

1- भूपेन्द्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी निकट विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बाजपुर उम्र 37 वर्ष,

2- सुन्दर सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी कॉलोनी न० 2 गूलरभोज उ0सिनगर उम्र 35 वर्ष 3- सौरभ गांवा पुत्र किशन लाल गांवा निवासी गली न० 3 शान्ति बिहार रूद्रपुर उ0सि नगर उम्र 21 वर्ष

4- फरार अभियुक्त साक्षी सक्सेना निवासी नोएडा

गिरपतारशुदा अभियुक्तो से बरामदगी

1- अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह के कब्जे से उसके साक्षी सक्सेना के हिस्से में आये 50,000 रुपये में से 45000/- रू० व भूपेन्द्र सिंह का

समाचार नेशन इलैक्ट्रानिक मीडिया का आई कार्ड, 2- अभियुक्त सौरभ गावा से उसके हिस्से में आये 25,000/- रुपये में से 23000/- व सौरभ गाबा का समाचार नेशन इलेक्ट्रानिक मीडिया का आई कार्ड,

  1. अभियुक्त सुन्दर सिंह से उसके हिस्से में आये 25,000/- रुपये में से 22000/- रू० व घटना में प्रयुक्त कार यूके06 बीए 4534 रंग

सफेद बेगनआर

कुल बरामदगी एक लाख रुपये में से 90,000/- रुपये

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *