Ad

हल्द्वानी : संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला कारोबारी का शव,परिजनों में चीख पुकार मच गई..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में एक कारोबारी का उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से शव लटका का हुआ मिला।जिसके बाद परिजनों में चीख़ पुकार मच गई। बताया जा रहा है संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फ्लैक्स प्रिंटिंग के एक कारोबारी ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता तब चला जब कारोबारी की मां सुबह चाय देने उसके कमरे में पहुंची।

ADVERTISEMENTSAd

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक जवाहरनगर बनभूलपुरा निवासी 39 वर्ष पंकज यादव पुत्र छोटे लाल होर्डिंग फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम करता था। बताया जाता है कि रोज की तरह बीते रविवार की सुबह भी घर से काम के लिए निकला था। देर रात घर पहुंचा तो मां ने खाना दिया और खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।

सोमवार की सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी मां चाय लेकर उसके कमरे में चली गई। कमरे का दरवाजा खुला था मां ने जैसे ही कमरे के अंदर प्रवेश किया तो बेटे का शव फंदे से लटका हुआ देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

कमरे से चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजनों व आस-पास के लोग एकत्र हो गए। कारोबारी के शव को नीचे उतार कर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फंदे से लटके कारोबारी का शव पुलिस ने नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की इन्वेस्टीगेशन कर रही है जांच में ही सामने आ पाएगा कि किस वजह के चलते ये घटना हुई या कारोबारी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page