
हल्द्वानी : शहर की रामपुर रोड से आईटीआई की ओर जाने वाली रोड पर एक बड़े हादसे का अंदेशा बना हुआ है।दरअसल यहां आईटीआई रोड पर कैंसर हॉस्पिटल की बाउंड्री में लगे विशालकाय पेड़ के तने में हाई टेंशन लाइन लगातार टच हो रही है जिसकी वजह से रह रह के तेज़ चिंगारियों के साथ विशालकाय पेड़ के तने में आग भभक रही है जिसके कारण राहगीरों के लिए काफी खतरा बना हुआ है ।
अंदेशा यह भी है हाई टेंशन लाइन भी टूट सकता है या पेड़ का तना भी जलकर गिर सकता है लगातार हो रही बून्दाबांदी और तेज़ हवा के चलते यह बड़े हादसे का सबब भी बन सकता है। क्यों कि इस रोड पर हॉस्पिटल और कई मेडिकल स्टोर भी है छोटे बच्चों की स्कूल की बसें,एम्बुलेंस के अलावा इस सड़क पर ट्रैफिक का अच्छा खासा लोड है। क्षेत्रवासियों में लगातार लग रही आग से भय का माहौल भी बना हुआ है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..
हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..