Ad

हल्द्वानी : लिसा फैक्ट्री में लगी भीषण आग_काबू करने में जुटा दमकल विभाग..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रामपुर रोड हल्द्वानी मार्ग बेल बाबा के पास लिसा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई आग लगने से फैक्ट्री जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. इससे आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। प्रशासन मौके पर है। आस-पास के दमकल वाहनों को भी बुलाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है की फैक्ट्री में भारी मात्रा में लिसा रखा हुआ था फिलहाल आग लगने के कारणों का पता चल नहीं पाया है. अग्निशमन विभाग के कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है अग्निशमन विभाग आज पर काबू करने का प्रयास कर रहा है लेकिन लिसा ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आज पर काबू नहीं हो पा रहा है।

सूचना मिलने पर तत्काल,एसपी क्राइम हरबंश सिंह,सीओ नितिन लोहनी, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार समेत ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई जहां पर फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि लिसा फैक्ट्री में भारी मात्रा में लिसा रखा हुआ था आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और ट्रैफिक के जवान मौजूद है जो यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं मौके पर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद है. बताया जा रहा है कि आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है अभी तक किसी तरह का जान नुकसान की सूचना नहीं है।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आज को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है लिसा ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग बुझाने में फायर कर्मियों को दिक्कत हो रही है. आग पर जल्द काबू कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *