हल्द्वानी : DM ने इन बस्तियों का सर्वे कर सीमांकन करने के दिये निर्देश..


हल्द्वानी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नगर निकायों के अधिकारियों के साथ मलिन बस्तियों के विनियमितीकरण व पुनर्वास को लेकर बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को समय से सर्वे कर सीमांकन का कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि सर्वे के लिए मलिन बस्तियों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाना है। श्रेणी एक में ऐसी बस्ती शामिल की जाएंगी, जिसमें आवास निवास योग्य हो। लोगों को भू-स्वामित्व अधिकार निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदान किया जा सके। श्रेणी दो में भूगर्भीय, भौगोलिक व पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। जिनमें भूमि को कतिपय सुरक्षात्मक उपायों के माध्यम से निवास योग्य बनाया जा सके और लोगों को उस पर भू स्वामित्व का अधिकार प्रदान किया जा सके। श्रेणी तीन में ऐसी भूमि पर बने आवासों को शामिल किया जाएगा, जहां लोगों को भू स्वामित्व का अधिकार प्रदान किया जाना विधिक, व्यावहारिक, मानव निवास, स्वास्थ्य व सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपयुक्त न हो। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में अब तक तक 22 मलिन बस्ती, कालाढूंगी में 7, रामनगर में 8 व नैनीताल में 15 मलिन बस्तियों को चिह्नित किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस
DM की बड़ी कार्यवाही_ हल्द्वानी-रामनगर के पांच लोग जिला बदर किए, शस्त्र लाइसेंस भी रद्द..
वोट चोरी’ पर हरीश रावत के तीखे तेवर_1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की महारैली
उत्तराखंड पुलिस के लिए 6 नवंबर होगा ऐतिहासिक, अमित शाह करेंगे ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से सम्मानित_‘कर्म सत्यं शौर्यम्’
वोटर लिस्ट में थे तो फॉर्म 6 क्यों भरवाया_सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवाल