Ad

हल्द्वानी:कुमाऊं सम्मेलन में पत्रकारों से रूबरू हुए डीजी सूचना,समस्याओं के समाधान का किया वादा

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा कुमाऊं सम्मेलन आयोजित किया गया। नवाबी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कुमाऊं एवं गढ़वाल के तमाम पत्रकार शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd

सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और विशिष्ट अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्चजीत सिंह नेगी ने शिरकत की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया।

जहां विस्तार पूर्वक पत्रकारों की समस्याओं को सुना और उन्हें शासन स्तर से क्रियान्वित करने की बात कही गई। इस दौरान पत्रकारों ने सूचना महानिदेशक के समक्ष कई समस्याएं और सुझाव भी रखे, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि पत्रकार हितों के लिए ऐसी बैठकों का होना बेहद महत्वपूर्ण है ताकि पत्रकारों को होने वाली समस्याओं का समाधान किया जा सके।

खासकर मान्यता और गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ ही पोर्टल से जुड़े पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक सेल का गठन किए जाने की बात कही गयी। इसके अलावा उनके सामने तमाम पत्रकारों ने विचार रखे जिसमें मान्यता प्राप्त पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया सहित गोल्डन कार्ड जैसी सुविधाओं को दिए जाने की बात रखी गई। पत्रकार को पेंशन उनके लिए पत्रकार कॉलोनी, जीवन बीमा जैसे मुद्दों को भी रखा गया, पत्रकारों ने हर माह सूचना विभाग से प्रशासन और पत्रकारों की बैठकें कराने का भी सुझाव दिया, इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने कहा कि सभी पत्रकारों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं को रखना चाहिए सरकार और शासन को भी पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं देनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चंद जोशी, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, गणेश जोशी, बृजेंद्र श्रीवास्तव, मनोज आर्य, हर्ष रावत, गोविंद बिष्ट, पुष्कर अधिकारी, दिनेश पांडे, भावनाथ पंडित, भूपेश कनौजिया, दीपिका नेगी, अंकित शाह, दीपक अधिकारी, डॉ ए एन तिवारी, शोएब खान, शेर अफगान, पंकज पांडे, विनोद कांडपाल, विनोद कुमार, अमित चौधरी, मोहम्मद अजहर, अरकम सिद्धकी, सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *