हल्द्वानी : छकाता रेंज में तैनात वन विभाग के डिप्टी रेंजर की सड़क हादसे में मौत


लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर होमेन्द्र मिश्रा हल्द्वानी डिवीजन के छकाता रेंज में तैनात थे और वह हल्दूचौड़ स्थित अपने घर पर आए हुए थे।
यहां इंडियन ऑयल चौराहे पर लिंक रोड से वह नेशनल हाईवे की तरफ अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे थे कि अचानक लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो गई हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है जबकि कार को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचाया गया हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रामनगर में 14 हेक्टेयर पर चला धामी सरकार का बुलडोजर_86 आशियाने ध्वस्त..Video
नैनीताल प्राधिकरण में भावना मेहरा का एक्शन
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का आगाज़
बाइक चोरों के हौसले बुलंद_देखिए बेखौफ वारदात का फुटेज..लालकुआं
पहले गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर आगे हुआ आमना-सामना! नैनीताल में पर्यटक और ग्रामीण भिड़े