

नैनीताल – हल्द्वानी : बीते दिनों उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी किए गए। बोर्ड नतीजे जारी होने के बाद आज जनपद नैनीताल के लाल कुआं से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जहां हाई स्कूल में असफल होने पर सदमे की हालत में छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाते हुए विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत छात्रा को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए लेकिन यहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। वही आनन फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इधर मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या उम्र 16 वर्ष हाईस्कूल की छात्रा थी। कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया। रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे विषैला पदार्थ निगल लिया। छात्रा की तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani – बिल्डर ने 6 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना..
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले_पति फरार..
हरिद्वार में पाकिस्तान-अफगानिस्तान के 162 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, ई zero FIR शुरू
BJP ने पार्लियामेंट में अपने सभी सांसदों के लिए क्यों जारी किया व्हिप, जानिए..
Nainital : महिला पर्यटक के साथ शर्मनाक वारदात करने वाला हल्द्वानी का टैक्सी चालक गिरफ्तार