

हल्द्वानी : जीतपुर नेगी गोरापड़ाव के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल आज एसडीएम मनीष कुमार सिंह से मिला और बीती रात वन विभाग टीम के अधिकारियों द्वारा धार्मिक संरचनाओं को तोड़ने की बात कहते हुए हनुमान मंदिर में किसी प्रकार का कोई अवैध निर्माण न होने की बात कही।

लोगों ने कहा कि मन्दिर की सुरक्षा हेतु तारबाड़ की गई है ताकि जंगली जानवर मन्दिर को कोई नुकसान न पहुंचा सकें कहा कि मन्दिर की पवित्रता के कारण ग्रामवासी समय-समय पर भंडारा व कीर्तिन कराते रहते हैं तथा ग्रामवासियों द्वारा मन्दिर पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है और न ही किसी प्रकार का कोई पक्का निर्माण है।
आपको बता दें कि बीती रात करीब 9 बजे के बीच में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा उक्त मन्दिर में आकर मन्दिर को नुकसान पहुंचाने व तारबाड़ को तोड़ने लगे जिस पर ग्रामवासियों व महिलाओं द्वारा इसका विरोध किया हलांकि मामला ज्रयादा तूल पकड़ता इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया। वहीं आज लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए एसडीएम मनीष कुमार सिंह से हनुमान मन्दिर व सुरक्षा हेतु तारबाड़ को यथावत बनाए रखने की मांग की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


तीन चोर और एक मैकेनिक_ हल्द्वानी से भीमताल तक ऐसे चलता था पूरा नेटवर्क,6 बाइक बरामद
DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का तोहफा
DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा
धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani
इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक