

हल्द्वानी में बीती 11 जुलाई को देर रात बारिश के बाद देवखड़ी बरसाती नाले के तेज बहाव में बहे युवक आकाश का शव आज खोज में जुटी टीम ने कड़ी मेहनत के बाद पांचवें दिन ढूंढ निकाला है।
आपको बता दें इससे पहले एसडीआरएफ और बचाव टीम ने वॉकवे मॉल के पास और मुखानी नहर में काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला वहीं आज सोमवार को लालकुआं जयपुर बीसा से आकाश का शव बरामद हुआ है।
11 जुलाई की रात्रि को देवखड़ी नाले में बहे लापता युवक का शव जयपुर बीसा लालकुआ में मिल गया है।
पुलिस द्वारा पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
मृतक की पत्नी को दी गयी सहायता राशि

11 जुलाई की रात्रि में देवखड़ी नाले में दैवीय आपदा में बहने से हुई मृत्यु के कारण मृतक स्वर्गीय आकाश सिंह की पत्नी के नाम अनुग्रह सहायता के रूप में चार लाख रुपए का चेक परिजनों को सौपा गया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित