हल्द्वानी हादसा: ऑल्टो-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 3 की मौत, 2 गंभीर घायल..


हल्द्वानी। देर रात रामपुर रोड बेल बाबा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को दहला दिया। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक परिवार के लोग अपनी बहन को देखने रुद्रपुर गए थे। देर रात घर लौटते समय उनकी ऑल्टो कार और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जाहिद और मुस्कान शामिल हैं। हादसे की सूचना रात करीब 2 बजे परिजनों को मिली। घायलों और मृतकों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। सभी हल्द्वानी बनभूलपुरा लाइन न0 17 और 18 के रहने वाले हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो कार ने तेज रफ्तार में टक्कर मारी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ