

हल्द्वानी : आम्रपाली कॉलेज के होटल मैनेजमेंट के थर्ड ईयर स्टूडेंट की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई है। लोगों द्वारा सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें से एक छात्र मानस को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे छात्र जो गंभीर रूप से घायल है उसका इलाज चल रहा है ।

जानकारी के मुताबिक तल्लीताल भीमताल निवासी मानस शाह (22) पुत्र हरीश चंद्र शाह हल्द्वानी में कमरा किराए पर लेकर रहता था। वह आम्रपाली कालेज में होटल मैनेजमेंट के थर्ड ईयर का छात्र था। बताया जा रहा है की बुधवार शाम मानस अपने दोस्त पंकज निवासी बेरीनाग के साथ बाइक से हल्दूचौड़ गया था। देर रात लोगों ने दोनों को सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मानस को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज का उपचार शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मोर्चरी पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है मानस घर का इकलौता बेटा था । वही पुलिस घटना की जानकारी लेकर छानबीन में जुटी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand – निकाह से पहले ऐसी तकरार की पिता की धड़कनें थम गईं_ छतों से कूद कर भागे बाराती
Haldwani_छुट्टियां मनाने आई मासूम की सड़क हादसे में गई जान
उत्तराखंड क्रांति दल के नेता की पत्नी ने खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, मौत
एसआईआर शुरू_राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज
Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..