हल्द्वानी : मेडिकल कॉलेज की 7 छात्राएं हुई कोरोना पोज़िटिव..मचा हड़कंप..क्या यह है आशंकित तीसरी लहर की शुरुआत..

हल्द्वानी : जहां एक तरफ कोरोना के केसेस में गिरावट दिखाई दी है.तो वहीं कल एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 5 छात्राएं कोविड पॉज़िटिव पाई गई और आज 2 छात्राएं कोविड पोज़िटिव पाई गई हैं..कुल 7 छात्राएं कोविड पॉज़िटिव हुई हैं..
मामले सामने आने के बाद 125 छात्रों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने 125 छात्रों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। छात्रों को आइसोलेट कर हॉस्टल को सेनिटाइज किया गया है।
डेल्टा प्लस वेरिएंट की आशंका को देखते हुए पॉजिटिव पाई गई छात्राओं के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को हॉस्टल से बाहर ना जाने की हिदायत दी है। डेल्टा प्लस वेरिएंट को काफी खतरनाक माना जा रहा है। वैज्ञानिकों की मानें तो तीसरी लहर का कारण यही वेरिएंट हो सकता है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Alert : उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश- बर्फबारी के आसार
भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..