हल्द्वानी : बर्फबारी के चलते पहाड़ के इन रूटों पर चलने वाली 20 बसें रद..


हल्द्वानी – नैनीताल : पहाड़ के दुर्गम इलाकों में बर्फबारी की वजह से बंद पहाड़ी क्षेत्रों के रास्ते शनिवार को भी नहीं खुल पाए। इस वजह से रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। हल्द्वानी बस स्टेशन पर नैनीताल जाने वालों की भारी भीड़ होने के बावजूद एक भी बस रवाना नहीं हो पाई। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रोडवेज हल्द्वानी स्टेशन प्रभारी इंदिरा भट्ट ने बताया कि पिथौरागढ़, नैनीताल, बबियाड, गंगोलीहाट, जौरासी रूट की 8 बसें रद की गईं। जबकि 6 बसें नैनीताल सहित अन्य स्थानों पर फंसीं रही। वहीं काठगोदाम डिपो के स्टेशन प्रभारी डीएन जोशी ने बताया कि नैनीताल, धरमघर, कौसानी, देवाल, बांसबगड़ रूट की 12 बसों को रद किया गया। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक नैनीताल के लिए यात्रियों का दबाव देखते हुए प्रशासन से सूचना मांगी थी, लेकिन रूट साफ न होने की वजह से अनुमति न मिलने के चलते बसें रद की गईं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शहीदों का सम्मान करे भाजपा सरकार,सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपील वापस ली जाए_बल्यूटिया
सैनिक सम्मान के साथ कल्याणकारी फैसलों पर मुख्यमंत्री धामी का जोर
छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा_कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख
माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी और नितिन नबीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..