गज़ब : यहाँ दो डोज़ लगवाने वालों को ही मिलेगी शराब.. आदेश जारी.. देखिये क्या बोले अधिकारी..

दुनिया भर से अजब गजब मामले सामने आते हैं. जिन्हें सुनकर आप हम सब हैरान हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िलें से सामने आया है जहाँ दो डोज़ लगवाने वालों को ही शराब मिलेगी.आबकारी विभाग के अधिकारी का कहना है कि जिन व्यक्ति को कोरोना के दो टीके लगे (दो डोज़ ) हैं उनको ही शराब दी जाएगी.
जब अधिकारी से पूछा गया कि दो डोज़ लगने का व्यक्ति से कैसे पता लगेगा तों उन्होंने कहा कि व्यक्ति खुद बताएगा.. क्योंकि शराबी झूठ नही बोलता.. अब अधिकारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
खबर के मुताबिक खंडवा जिले में कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लगवाने वालों को ही शराब मिलेगी। जिला आबकारी विभाग के अधिकारी ने कहा कि जिस व्यक्ति के दो डोज़ लगी होंगीं उन्हें ही शराब दी जाएगी.. इस कों लेकर आदेश जारी कर शराब दुकान संचालकों को बता दिया गया है.
मध्य प्रदेश में टीकाकरण की गति बढ़ाने का प्रयास विभिन्न विभाग अपने स्तर पर कर रहे हैं। कई जिलों में खाद्य विभाग ने टीका नहीं तो राशन नहीं का आदेश दिया है। खंडवा जिले में नगरीय क्षेत्र में टीका न लगवाने वालों को शासकीय योजनाओं से वंचित करने की मुनादी भी कराई जा चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को दस माह हो चुके हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एलपीजी की ब्लैक मार्केटिंग रोकें_ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की मांग
दुआओं में अमन, दिलों में मोहब्बत,,हल्द्वानी में अदा हुई अलविदा..Video
नैनीताल जिले में डोर-टू-डोर गैस डिलीवरी लागू
उत्तराखंड : एक ऑडियो वायरल हुआ और पूरी चौकी सस्पेंड_ऐसा क्या था.. ?
गैस किल्लत पर विपक्ष का हंगामा : जनता परेशान है और सरकार पल्ला झाड़ रही..