रामपुर : नैनीताल जा रहें थे घूमने..रास्ते में नाले में गिरी कार.. चार की मौत.. पुलिस मौक़े पर मौजूद..

रामपुर उत्तरप्रदेश : दिल्ली के गांधीनगर इलाके के रहने वाले राजेंद्र कुमार जैन (50 वर्ष) अपने दोस्तों सोनू, मनोज और दीपक कुमार के साथ नैनीताल घूमने जा रहे थे। चारों इको स्पोर्ट कार में सवार थे। सुबह करीब चार बजे रामपुर में गंज थाना क्षेत्र में नैनीताल रोड स्थित पहाड़ी गेट के पास उनकी कार नाले में गिर गई. हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर तुरंत थाना गंज पुलिस मौके पर पहुंच गई.
पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला और कार सवारों को भी बाहर निकाला, लेकिन तब तक कार सवार चारों दोस्तों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिए हैं. पुलिस के मुताबिक हादसा नींद की झपकी लगने की वजह से हुआ है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा