ओखलकांडा पहुंची सरकार_169 शिकायतों का मौके पर समाधान..

नैनीताल | उत्तराखंड सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड ओखलकांडा के राजकीय इंटर कॉलेज, भीड़ापानी में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट ने की।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। कुल 169 शिकायतों/प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया, जिनमें राजस्व, पंचायती राज, चिकित्सा, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे।
उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर प्रशासन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना की।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




स्ट्रीट वेंडरों का सामान जब्त करने और तोड़ने का अधिकार इनको नहीं है_हाईकोर्ट में सुनवाई..
युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पिकअप खाई में गिरा_तीन महिलाओं की मौत पांच घायल
हल्द्वानी में बड़ा धोखा हुआ,, SSP के पास पहुंचे लोग_फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
दीपक कुमार ने मुस्लिम दुकानदार को बचाया था_अब परेशानियों से घिरे..